अल्मोड़ा।

 

जन की सरकार–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा जनपद के खत्याड़ी न्याय पंचायत में जन मिलन केंद्र पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं दर्ज कराने पहुंचे।

शिविर में मुख्य रूप से पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और जंगली जानवरों के आतंक से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया।

 

शिविर में कुल 89 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 77 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

साथ ही विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए 590 आवेदन प्राप्त हुए और 687 लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

 

शिविर में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविर शासन–प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं।

 

ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन पर संतोष जताया और कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला है।

You missed

error: Content is protected !!