रानीखेत (अल्मोड़ा)।

 

रानीखेत के सदर बाजार में देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक युवक व्यापारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक देर रात अपने दोस्त के बुलाने पर घर से बाजार की ओर निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने नियंत्रण खो दिया और सीधे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!