उत्तराखंड के किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उधम सिंह नगर जिले में समर धान (ग्रीष्मकालीन धान) की खेती पर लगी रोक को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए इस पर स्टे (रोक पर रोक) लगा दी है।

कोर्ट के इस फैसले के बाद अब जिले के हजारों किसान अगली सुनवाई तक बिना किसी बाधा के समर धान की खेती जारी रख सकेंगे। यह फैसला उन किसानों के लिए राहत लेकर आया है, जो पिछले कुछ समय से इस प्रतिबंध के कारण चिंतित और परेशान थे।

दरअसल, प्रशासन द्वारा समर धान की खेती पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया था, जिसके खिलाफ किसानों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। किसानों का कहना था कि यह रोक उनके आर्थिक हालात पर गंभीर असर डाल रही है और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा कर रही है।

मामले की सुनवाई के दौरान उत्तराखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना बेहद जरूरी है और किसी भी फैसले से पहले उनके जीवन और आजीविका को ध्यान में रखना चाहिए।

कोर्ट के इस आदेश के बाद अब किसानों में खुशी की लहर है। स्थानीय किसान संगठनों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे “किसानों की बड़ी जीत” बताया है।

माना जा रहा है कि यह निर्णय प्रदेश के हजारों किसानों के लिए राहत भरा साबित होगा और आने वाले समय में इस मामले की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी

error: Content is protected !!