हल्द्वानी शहर इन दिनों विकास कार्यों के नाम पर भारी अव्यवस्था का शिकार होता नजर आ रहा है। Uttarakhand Urban Sector Development Agency द्वारा पानी की पाइपलाइन और सीवरेज लाइन बिछाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया है, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उन्हें ठीक करने की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही।
शहर के कई इलाकों—गली, मोहल्लों और मुख्य मार्गों—में खुदी हुई सड़कों के कारण लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर गड्ढे खुले पड़े हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर जो हालात बने हैं, वह किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर रात के समय और बारिश में ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं।
सवाल यह उठता है कि अगर इन अधूरे कार्यों के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
क्या प्रशासन और संबंधित विभाग जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं?
सरकार जहां एक ओर विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। शहरवासी अब जल्द से जल्द इन सड़कों के मरम्मत और कार्यों के पूर्ण होने की मांग कर रहे हैं।
“आपकी क्या राय है?”
कमेंट बॉक्स मे बताएं'”
