देहरादून। उत्तराखंड में आज कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीन्दर डोभाल को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। ऊधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया है। उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली ने स्थानान्तरण सूची जारी कर दी है।
पुलिस विभाग में हुए स्थानान्तरण के अनुसार निवेदिता कुकरेती को अब पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है
प्रहलाद नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय, यशवंत सिंह को प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्र नगर बनाया गया है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल अब देहरादून के पुलिस कप्तान होंगे। यहां तैनात अजय सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह अब हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति कुम्भार को ऊधमसिंहनगर का पुलिस कप्तान बनाया गया है
पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय देहरादून अमित श्रीवास्तव सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, अक्षय प्रहलाद कोण्डे पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत, देवेंद्र पींचा सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, निहारिका तोमर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, जितेंद्र कुमार मेहरा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, जितेंद्र चौधरी पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात ऊधमसिंहनगर, निशा यादव पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात हरिद्वार, मनोज ठाकुर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व चंद्रशेखर सिंह पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय देहरादून बनाए गए हैं।
