राहुल गांधी 4 जून को पहुंचेंगे अल्मोड़ा, उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने साझा की जानकारी, युवाओं-किसानों-महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर रहेगा फोकस

Rahul Gandhi आगामी 4 जून 2026 को उत्तराखंड के व्यापक दौरे के तहत अल्मोड़ा पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इस संबंध में जानकारी नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya द्वारा साझा की गई।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी का यह दौरा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और आम जनमानस से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास भी होगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वर्तमान समय में प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, शिक्षा संकट और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में राहुल गांधी का आगमन जनता के बीच नई ऊर्जा और उम्मीद का संदेश लेकर आएगा।

कांग्रेस संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की अपील की गई है। अल्मोड़ा सहित पूरे कुमाऊं क्षेत्र में राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि यह दौरा आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क अभियान के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में राहुल गांधी का स्वागत पूरे उत्साह और सम्मान के साथ किया जाएगा तथा जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का संदेश दिया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!