उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर (Indo-Nepal Border) से एक भीषण सड़का हादसे की खबर सामने आ रही है। गुरुवार पांच फरवरी की देर रात को पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के झूलाघाट कस्बे में भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में बस गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि 13 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 34 लोग गंभीर रूप से घायल है। कईयों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल ये बस बारात को लेकर बैतड़ी से बजांग की ओर जा रही थी। गुरुवार देर रात ये बस दुल्हन को लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही थी। इसी बीच बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

150 मीटर गहरी खाई में गिरने से 6 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 बारातियों की डडेलधुरा अस्पताल में और 2 बाराती की कोटिला अस्पताल में मौत हुई। जिससे मौत का आंकड़ा 13 पहुंच गया। तो वहीं 34 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे में बस चालक सामान्य घायल है।

दुर्घटना में मरने वाले

दुर्घटना में मरने वालों की लिस्ट:-

केशव राज जोशी (40)

अशोक राज जोशी (13)

बसंत राज जोशी

बिष्णु दत्त जोशी (41)

नरेश राज जोशी (42)

बिशन दत्त जोशी (17)

दीपक जोशी (28)

किशन जोशी (46)

मोहन देव भट्ट (60)

केशव भट्ट (27)

बसंत राज रतला (40)

पुष्पा अवस्थी (40)

सुशील जोशी

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कईयों की हालत काफी नाजुक है। शुरुआती जांच में बस दुर्घटना की वजह ओवरलोडिंग और उसकी वजह से चढ़ाई में ना चढ़ पाना बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!