*चमोली आपदा:बादल फटने से तबाही, राहत-बचाव कार्य जारी*

 

ब्यूरो न्यूज़, वन्दे मातरम स्वतंत्र आवाज़

चमोली, 18 सितंबर 2025।

 

चमोली ज़िले के नंदानगर क्षेत्र के कुन्तरि-लगाफाली गाँव में आज सुबह बादल फटने की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। अचानक आई मूसलधार बारिश और भारी मलबे के बहाव ने गाँव में भारी नुकसान पहुँचाया।

 

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, अब तक पाँच लोग लापता हैं और कई घरों व कृषि भूमि को भारी क्षति पहुँची है।

 

घटना की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुँच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को चौकस रहने और राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सख़्त अपील की है।

 

यह हादसा पहाड़ों में बरसात के मौसम में आने वाली आपदाओं की भयावह तस्वीर पेश करता है।

You missed

error: Content is protected !!