कशिश हत्याकांड:हल्द्वानी में इंसाफ की हुंकार, बुद्ध पार्क बनेगा आंदोलन का गवाह

 

वंदे मातरम स्वतंत्र आवाज़

 

हल्द्वानी। मासूम कशिश हत्याकांड के खिलाफ न्याय की जंग एक बार फिर सड़कों पर उतर आई है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से नाराज़गी जताते हुए समाज के तमाम तबके और संगठन अब एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने जा रहे हैं।

 

18 सितम्बर 2 बजे बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में विभिन्न सामाजिक संगठन, महिलाएं, युवा, छात्र और बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में जुटेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक बच्ची का नहीं बल्कि पूरे समाज की बेटियों की सुरक्षा का प्रश्न है।

 

कार्यक्रम में मौन सभा, कैंडल मार्च और धरना-प्रदर्शन के ज़रिये सरकार व न्यायपालिका से आरोपी को सख़्त सज़ा दिलाने और मामले की पुनः सुनवाई की मांग उठाई जाएगी।

 

सोशल मीडिया संदेशों के ज़रिये लोगों से धरना स्थल आने की अपील की जा रही है। आंदोलनकारियों का दावा है कि बुद्ध पार्क कल एक विराट जनसैलाब का गवाह बनेगा और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कशिश को न्याय नहीं मिल जाता।

You missed

error: Content is protected !!