35 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, राजकीय कर्मचारी का दर्जा और कार्यस्थल पर सम्मान की मांग को लेकर गुरुवार को चंपावत जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आशा कार्यकत्री संगठन की जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

धरने के कारण अस्पताल में आशाओं द्वारा किए जाने वाले कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। खासकर अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अस्पताल में पंजीकरण, डेस्क व अन्य सहयोगी कार्यों में भी व्यवधान देखने को मिला।

जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने कहा कि आज चंपावत जिले की सभी आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं

और सरकार द्वारा सौंपे गए दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो उचित मानदेय मिल रहा है और न ही सम्मान।

You missed

error: Content is protected !!