UGC रूल्स 2026 के विरोध में दिल्ली से यूपी तक प्रदर्शन तेज हो गया है. जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने केंद्र से कानून वापस लेने या इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है. यूपी में बीजेपी नेताओं और पीसीएस अधिकारी के इस्तीफे से विवाद और गहरा गया है.
UGC रूल्स 2026 को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है. इस मुद्दे पर बड़े सरकार परमपूज्य गुरुदेव तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने केंद्र सरकार से कड़ा आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि या तो यूजीसी के इस काले कानून को वापस लिया जाए या फिर उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए.
यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन अब दिल्ली में यूजीसी कार्यालय के बाहर तक पहुंच गया है. प्रदर्शनकारियों ने सरकार और यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे छात्र हितों के विपरीत बताया और तत्काल वापस लेने की मांग की. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे.
