अल्मोड़ा (उत्तराखंड):

अल्मोड़ा सोमेश्वर जिले के एक गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का शव गांव के ही एक सुनसान स्थान पर पड़ा मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कई दिनों से नजर नहीं आ रहा था। जब ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी पाए गए हैं, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

गांववालों का आरोप है कि मृतक काफी गरीब और अकेला रहता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं बताई जा रही है, ऐसे में मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

error: Content is protected !!