देहरादून।

 

 

उत्तराखंड में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार कराने और नर्सिंग कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। नर्सिंग एकता मंच, उत्तराखण्ड के नेतृत्व में नर्सिंग अभ्यर्थी एवं कर्मी पिछले 45 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

 

 

सरकार की लगातार अनदेखी के विरोध में नर्सिंग एकता मंच ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। इसी क्रम में सोमवार, 19 जनवरी 2026 को बहल चौक से मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया जाएगा। यह कूच सुबह 11 बजे देहरादून में आयोजित होगा।

 

 

आंदोलन के दौरान बेरोजगार नर्सिंग कर्मियों द्वारा सामूहिक मुंडन कर शासन की संवेदनहीनता के खिलाफ शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया जाएगा।

 

नर्सिंग एकता मंच का कहना है कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

नर्सिंग एकता मंच, उत्तराखण्ड ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से अपील की है कि वे इस जनहितकारी आंदोलन में उपस्थित होकर नर्सिंग कर्मियों के न्यायोचित संघर्ष को जनमानस तक पहुंचाने में सहयोग करें।

error: Content is protected !!