हल्द्वानी।

 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को आज बड़ी राहत मिली है। देवी-देवताओं के अपमान और हथियार लहराने के आरोपों से जुड़े दोनों मामलों में उन्हें जमानत मिल गई है। यह जमानत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट, हल्द्वानी द्वारा मंजूर की गई।

 

ज्योति अधिकारी पर आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया, वहीं दूसरे मामले में हथियार लहराने का वीडियो सामने आया था। इस मामले में जिस हथियार का जिक्र हुआ, वह दराती बताई गई थी। इन आरोपों के चलते उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

 

 

आज दोनों मामलों में अदालत ने जमानत स्वीकार करते हुए रिहाई के आदेश दिए। जमानती कार्रवाई पूरी होने के बाद देर शाम तक ज्योति अधिकारी की रिहाई हीरानगर जेल, हल्द्वानी से होने की संभावना है।

 

 

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा रही। अब जमानत मिलने के बाद यह देखना होगा कि आगे कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है। फिलहाल, अदालत के आदेश से ज्योति अधिकारी को अस्थायी राहत मिल गई है।

error: Content is protected !!