आज होगी लालकुआँ क्षेत्र की समस्याओं के लिए नागरिक सभा, बन सकता है क्षेत्रीय गैर-राजनीतिक संगठन
लालकुआँ।
लालकुआँ क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर आज रविवार को जन-निर्णय एवं जन-संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह नागरिक सभा दोपहर 2 बजे मथुरा पैलेस, हल्दूपाड़ में आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार यह मंच किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं होगा, बल्कि जनता की आवाज़ को संगठित रूप देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। सभा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अव्यवस्थाओं और कट की समस्या, क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के खिलाफ सामाजिक संघर्ष, बेसहारा व छुट्टा गोवंश की समस्या सहित अन्य स्थानीय जनसमस्याओं पर खुलकर चर्चा की जाएगी।
सभा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को एक साझा मंच पर लाकर समाधान की दिशा में सामूहिक निर्णय लेना है। आयोजकों का कहना है कि इसी मंच से एक गैर-राजनीतिक जन संगठन के गठन पर भी विचार किया जाएगा, जो भविष्य में केवल जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें और इस जन-संकल्प का हिस्सा बनें। उनका कहना है कि अब चुप रहने का नहीं, बल्कि संगठित होकर व्यवस्था में बदलाव लाने का समय है।
सभा का संदेश साफ है —
“जनता बोलेगी, व्यवस्था बदलेगी।”

error: Content is protected !!