देहरादून उत्तराखंड

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर

नई राजनीतिक चर्चा तेज

उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा है कि प्रदेश में राष्ट्रीय दलों के विकल्प के रूप में कोई मजबूत ताकत खड़ी हो सकती है तो वह केवल Bobby Panwar के नेतृत्व में ही संभव है, चाहे मंच या संगठन का बैनर कोई भी क्यों न हो।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भाषाई विरोध और विचारों पर असहमति होना स्वाभाविक है, लेकिन केवल असहमति के आधार पर नेतृत्व को नकारना उचित नहीं है। उपाध्याय ने कहा कि वह पहले दिन से इस बात को कहते आए हैं और पुनः दोहराते हैं कि यदि उत्तराखंड में राष्ट्रीय दलों के विकल्प की बात की जाती है तो उसके लिए एक मजबूत और स्वीकार्य नेतृत्व जरूरी है, और यह भूमिका बॉबी पंवार निभा सकते हैं।

 

 

 

नेतृत्व के लिए अनुभव और जानकारी जरूरी

 

उपाध्याय ने कहा कि केवल भाषण देने से नेतृत्व स्थापित नहीं होता, बल्कि नेतृत्व करने वाले व्यक्ति के पास नीतियों, कानूनों और सरकारी दस्तावेजों की समझ भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना जानकारी के आंदोलन और राजनीति दोनों कमजोर हो जाते हैं। उनके अनुसार प्रदेश के कई युवा नेताओं में ऊर्जा तो है, लेकिन दस्तावेजी समझ और दीर्घकालिक रणनीति की कमी दिखाई देती है, जबकि बॉबी पंवार इन मामलों में अपेक्षाकृत परिपक्व नेतृत्व दे सकते हैं।

एकजुटता नहीं तो अलग रणनीति

किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि सभी संगठन और युवा नेता बॉबी पंवार के नेतृत्व में एक मंच पर आने को तैयार नहीं होते हैं, तो उन्हें जल्दबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति में बॉबी पंवार को अपने समर्थित चेहरों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतारना चाहिए और पूरे प्रदेश में जनसभाएं और संगठन विस्तार का कार्य करना चाहिए।

You missed

error: Content is protected !!